BIZ DEAL: महिंद्रा का धमाका! इन गाड़ियों पर मिल रही ₹2.5 लाख तक की भारी छूट

Mahindra SUV discounts April 2026: महिंद्रा ने अप्रैल 2026 के लिए अपनी SUVs पर 2.5 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऐलान किया है. सबसे बड़ा फायदा XUV400 EV पर मिल रहा है. वहीं XUV 3XO और स्कॉर्पियो सीरीज पर भी आकर्षक ऑफर्स हैं.

ADVERTISEMENT

Mahindra SUV discount
Mahindra SUV discount
google news

Mahindra offers discounts on XUV: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नए वित्त वर्ष (2026-27) की शुरुआत अपने ग्राहकों के लिए धमाकेदार ऑफर्स के साथ की है. अगर आप इस महीने नई एसयूवी (SUV) घर लाने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए लाखों की बचत वाली साबित हो सकती है. कंपनी अपनी चुनिंदा गाड़ियों पर 2.5 लाख रुपये तक की भारी छूट दे रही है. हालांकि, गौर करने वाली बात यह है कि यह डिस्काउंट स्टॉक क्लियरेंस और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए दिया जा रहा है.