11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ Manipal Health का शेयर, IPO निवेशकों की हुई शानदार कमाई

मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज के शेयर 11 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए. कंपनी आईपीओ से जुटी रकम कर्ज घटाने, साह्याद्रि में हिस्सेदारी खरीदने और विस्तार में लगाएगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

11% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ Manipal Health का शेयर

₹590 के इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹655 पर BSE में एंट्री

कंपनी 49 अस्पताल, 21 क्लिनिक और 13037 लाइसेंस बेड चलाती है

Manipal Health Enterprises के शेयरों की शेयर बाजार में शानदार शुरुआत हुई है. कंपनी का शेयर बुधवार को अपने ₹590 के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ. BSE पर शेयर ₹655 और NSE पर ₹652 पर खुला. लिस्टिंग के साथ ही IPO में निवेश करने वाले निवेशकों को पहले दिन अच्छा मुनाफा मिला.