Share Market Fall : एक दिन में निवेशकों के 10.52 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, शेयर बाजार में भारी गिरावट

8 अक्टूबर को शेयर बाजार में तेज बिकवाली देखने को मिली और निवेशकों की संपत्ति में एक दिन में 10.52 लाख करोड़ रुपये की कमी आ गई. सेंसेक्स और निफ्टी पर दबाव के बीच रेपो रेट बढ़ोतरी, कच्चे तेल की महंगाई, रुपये की कमजोरी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने बाजार की चिंता बढ़ा दी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

8 अक्टूबर को शेयर बाजार में ऐसी तेज बिकवाली देखने को मिली, जिसका सीधा असर निवेशकों की संपत्ति पर पड़ा. बाजार में गिरावट के बाद बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण एक ही दिन में करीब 10.52 लाख करोड़ रुपये घट गया. इस गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. एक तरफ बाजार के प्रमुख सूचकांकों पर दबाव बना हुआ है, तो दूसरी तरफ कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, रुपये की कमजोरी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली जैसे कारण बाजार के लिए परेशानी बढ़ा रहे हैं.