Stock Market Crash: शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1040 अंक टूटा, निफ्टी 23,000 के नीचे
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेज बिकवाली दिखी. सेंसेक्स 1040 अंक टूटा, निफ्टी 23000 के नीचे गया और निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा घटे.
ADVERTISEMENT

FIIs support Indian equities despite market uncertainty.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
तेज बिकवाली से बड़ी कंपनियों के लगभग सभी शेयर दबाव में रहे
बैंकिंग शेयरों की कमजोरी ने पूरे बाजार का भरोसा और घटाया
आईटी सेक्टर में गिरावट ने कमजोर माहौल को और गहरा किया
Stock Market Crash: शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ही जोरदार बिकवाली देखने को मिली. सोमवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेज गिरावट आ गई. सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 1000 अंक से ज्यादा का गोता लगाया, जबकि निफ्टी 23,000 के अहम स्तर के नीचे फिसल गया. बाजार में आई इस तेज गिरावट का असर लार्जकैप से लेकर दूसरी कैटेगरी के शेयरों तक देखने को मिला. बड़ी कंपनियों के कई शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आए. इस बिकवाली के बीच निवेशकों की दौलत में भी बड़ी कमी आई और खबर लिखे जाने तक बाजार पूंजीकरण से 6 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम घट चुकी थी.
