Stock Market Fall : लगातार तीसरे दिन फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 200 अंक टूटा, रिलायंस और टाइटन में दबाव
घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन दबाव में दिखा. सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा टूटा और निफ्टी 24,350 के नीचे आया. रिलायंस, टाइटन समेत बड़े शेयरों में बिकवाली रही.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में गिरावट
रिलायंस और टाइटन समेत दिग्गज शेयरों पर दबाव
Jio Financial और Shriram Finance बने टॉप गेनर्स
पश्चिम एशिया तनाव के बीच बाजार में बढ़ी चिंता
Stock Market : घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी दिन कमजोरी देखने को मिली है. पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच निवेशकों का सेंटीमेंट दबाव में नजर आया और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा फिसल गया. वहीं निफ्टी 50 भी करीब 100 अंक टूटकर 24,350 के नीचे आ गया. बाजार में बिकवाली का दबाव खास तौर पर कुछ बड़े और प्रमुख शेयरों में देखने को मिला, जिनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाइटन भी शामिल हैं.
