Stocks in News: आज इन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन, Gland Pharma से Coal India तक कई बड़ी खबरें
शेयर बाजार में आज Gland Pharma, Coal India, NMDC, Wipro और Adani Green Energy समेत कई स्टॉक्स फोकस में रहेंगे. Coal India की अगस्त सप्लाई बढ़ी है. NMDC का उत्पादन उछला है। कई कंपनियों को बड़े ऑर्डर और मंजूरियां मिली हैं. Anu Projects की Listing और IPO गतिविधियों पर भी नजर रहेगी.
ADVERTISEMENT

Stocks in News
शेयर बाजार में आज कई कंपनियों के शेयर खबरों के चलते फोकस में रहेंगे. कुछ कंपनियों को नए ऑर्डर मिले हैं तो कुछ के लिए रेगुलेटरी मंजूरी और कारोबारी विस्तार से जुड़ी खबरें आई हैं. Gland Pharma की Visakhapatnam यूनिट को USFDA इंस्पेक्शन में कोई Form 483 Observation नहीं मिला है. वहीं Coal India ने अगस्त में कोयला सप्लाई और ई-ऑक्शन के आंकड़े जारी किए हैं. NMDC का आयरन ओर उत्पादन भी बढ़ा है.
