Market Outlook: सात हफ्तों की गिरावट के बाद अब क्या होगा? Nifty 23,000 के करीब, इन फैक्टर्स पर नजर
सात हफ्तों की गिरावट के बाद निफ्टी 23000 के करीब है. अगले हफ्ते क्रूड, विदेशी निवेशक, रुपया और सेक्टरवार खरीदारी बाजार की दिशा काफी हद तक तय कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
निफ्टी साप्ताहिक आधार पर 0.88 फीसदी गिरा और 23140.50 पर बंद हुआ
बैंक निफ्टी और मिडकैप सूचकांक में ज्यादा दबाव और तेज बिकवाली दिखी
रियल्टी फार्मा और एफएमसीजी शेयरों में हफ्तेभर अच्छी खरीदारी बनी रही
Market Outlook: शेयर बाजार में लगातार सातवें हफ्ते गिरावट देखने को मिली है. Nifty 23,000 के अहम स्तर के करीब पहुंच गया है, जबकि Bank Nifty और MidCap Select में भी दबाव देखने को मिला. हालांकि, बाजार में हर तरफ बिकवाली नहीं रही. कुछ सेक्टर्स और चुनिंदा शेयरों में मजबूत खरीदारी भी देखने को मिली है. अब सवाल यह है कि क्या लगातार गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी की कोशिश देखने को मिलेगी, या अगले हफ्ते भी दबाव जारी रहेगा. Crude oil, विदेशी निवेशकों की गतिविधियां, रुपये की चाल और global market sentiment बाजार के लिए अहम ट्रिगर रह सकते हैं.
