Market Outlook : 8 हफ्तों की गिरावट के बाद बाजार में लौटी तेजी, अगले हफ्ते Nifty पार करेगा 23,000 का स्तर?
शेयर बाजार में इस हफ्ते खरीदारी लौटी और Nifty 22,520.45 पर बंद हुआ. Bank Nifty में भी 1.48 फीसदी की तेजी रही. हालांकि, Realty और Metal जैसे सेक्टर्स में गिरावट ने चिंता बढ़ाई. अब निवेशकों की नजर अगले हफ्ते बाजार की चाल, Nifty के अहम स्तरों और तेजी के आगे टिकने की संभावनाओं पर रहेगी.
ADVERTISEMENT

UltraTech is targeting a 6-7 per cent share of the domestic C&W market by FY30.
Market Outlook : शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों की गिरावट के बाद इस सप्ताह राहत देखने को मिली. निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए. हालांकि, बाजार के सभी सेक्टरों में तेजी नहीं रही. एक तरफ बैंकिंग, एफएमसीजी और कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, तो दूसरी तरफ रियल्टी, मेटल और ऑटो जैसे सेक्टरों में दबाव बना रहा. ऐसे में अब निवेशकों की नजर इस बात पर है कि बाजार की यह रिकवरी अगले हफ्ते भी जारी रहती है या फिर एक बार दोबारा बिकवाली हावी हो जाती है.
