Stock Market Today: क्रूड में उबाल और ग्लोबल तनाव से बाज़ार में हड़कंप, आज संभलेगा या टूटेगा निफ्टी?
Stock Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव और $91 के पार पहुंचे क्रूड ऑयल की वजह से आज भारतीय बाजार पर दबाव रहने के संकेत हैं. निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच ट्रेडर्स को सतर्क रहने की सलाह है.
ADVERTISEMENT

Stock Market Today
Stock Market Today: आज 18 अगस्त 2026, मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुस्ती के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं. GIFT Nifty में 78 अंकों की गिरावट देखी जा रही है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल ने दुनिया भर के बाजारों की चिंता बढ़ा दी है.
