Stock Market Today: कच्चे तेल में उबाल और जंग की आहट, आज शेयर बाजार में तेजी आएगी या भारी गिरावट?

Stock Market Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच आज शेयर बाजार पर दबाव रहने की संभावना है. हालांकि, FII-DII के आंकड़ों, SBI-टाइटन जैसी बड़ी कंपनियों के नतीजों और नए IPOs से चुनिंदा शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.

ADVERTISEMENT

Stock Market Today
Stock Market Today
Google CTA

आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त या दबाव के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं. एक तरफ जहां मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आए उछाल ने दुनिया भर के बाजारों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं घरेलू स्तर पर आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और टाइटन जैसी दिग्गज कंपनियों के तिमाही नतीजे बाजार को दिशा देंगे.