Pre-Market Update: क्या अक्टूबर सीरीज लाएगा रिकवरी? जानिए आज बाजार के बड़े ट्रिगर्स और हलचल
अक्टूबर सीरीज की शुरुआत के साथ निफ्टी के लिए 22,400-22,600 का मजबूत सपोर्ट ज़ोन रहेगा, जहाँ वैश्विक तनाव में कमी और कच्चे तेल के गिरते दामों से बाजार में हल्की रिकवरी की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT

Pre Market Update
30 सितंबर 2026: आज से शेयर बाजार में नए महीने की यानी अक्टूबर सीरीज की शुरुआत हो रही है. बीता सितंबर महीना निफ्टी के लिए पिछले 25 सालों में सबसे खराब साबित हुआ, जहां बाजार में 1618 अंकों (-6.7%) की बड़ी गिरावट देखने को मिली. आइए जानते हैं कि आज बाजार खुलने से पहले ग्लोबल मार्केट से क्या संकेत मिल रहे हैं और कौन से शेयर्स आज खबरों में बने रहेंगे.
