Pre Market Update: कच्चे तेल की तेजी से सहमा बाजार, आज किन शेयरों और IPOs में दिखेगा एक्शन?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल में उछाल से भारतीय शेयर बाजार में सुस्ती और उठापटक के संकेत हैं. ऐसे में F&O एक्सपायरी हफ्ते की शुरुआत में निवेशकों की नज़र क्रूड की कीमतों, निफ्टी के सपोर्ट लेवल्स और नए IPO एक्शन पर रहेगी.

ADVERTISEMENT

share market today
share market today
Google CTA

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सतर्क रहने के संकेत मिल रहे हैं. एक तरफ जहां अंतरराष्ट्रीय तनाव और क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों ने चिंता बढ़ाई है, वहीं दूसरी तरफ दलाल स्ट्रीट पर आईपीओ और कॉरपोरेट खबरों की जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है.