Share Market Rally: 5 वजहों से उछला Sensex, IT तेजी से Nifty 22,600 के करीब, जानिए क्या बदला
शेयर बाजार में 13 अक्टूबर को शानदार रिकवरी देखने को मिली. सेंसेक्स करीब 693 अंक उछला, जबकि निफ्टी 22,600 के करीब पहुंच गया. IT शेयरों की तेजी, निचले स्तरों पर खरीदारी और भारत की GDP ग्रोथ के बेहतर अनुमान ने बाजार को सहारा दिया. जानिए तेजी की पांच बड़ी वजहें और आगे किन संकेतों पर नजर रहेगी.
ADVERTISEMENT

UltraTech is targeting a 6-7 per cent share of the domestic C&W market by FY30.
Share Market Rally: भारतीय शेयर बाजार में 13 अक्टूबर को शानदार रिकवरी देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने जोरदार वापसी की. सेंसेक्स करीब 693 अंक उछल गया, जबकि निफ्टी 22,600 के स्तर के करीब पहुंच गया. बाजार में इस तेजी के पीछे निचले स्तरों पर खरीदारी, भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ को लेकर बेहतर अनुमान और IT शेयरों में मजबूत तेजी जैसे कई कारण रहे. हालांकि, बाजार के सभी हिस्सों में एक जैसी रौनक नहीं दिखी. जहां IT, FMCG और रियल्टी शेयरों ने बाजार को सहारा दिया, वहीं स्मॉलकैप शेयरों में दबाव बना रहा.
