Stock Market : शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 550 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार

लगातार गिरावट के बाद शेयर बाजार में फिर तेजी लौटी है. सेंसेक्स 550 अंक चढ़ा और निफ्टी 24,200 के पार गया. अब निवेशकों की नजर बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल पर है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

7 दिन की गिरावट के बाद बाजार में लौटी तेजी

सेंसेक्स 550 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार

Crude Oil और US Bond Yield पर बाजार की नजर

Stock Market : लगातार करीब एक हफ्ते की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को रौनक लौटती नजर आई. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 550 अंकों से ज्यादा चढ़ गया, जबकि निफ्टी 24,200 के स्तर को पार कर गया. बाजार में खरीदारी का माहौल बनने से सेंसेक्स के ज्यादातर प्रमुख शेयर हरे निशान में कारोबार करते दिखाई दिए. इस तेजी के साथ सेंसेक्स में चार कारोबारी सत्र के बाद और निफ्टी में लगातार सात सत्रों की गिरावट के बाद रिकवरी देखने को मिली. आईटी, बैंकिंग और दूसरे प्रमुख सेक्टर्स के शेयरों में खरीदारी ने बाजार को सपोर्ट दिया.