शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 650 अंक उछला, IT शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल

सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा चढ़ा और निफ्टी 22,800 के पार पहुंचा. आईटी, बैंकिंग और बड़े शेयरों की खरीदारी ने बाजार को मजबूती दी, जानें किन शेयरों में हलचल रही.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Stock Market Surge: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में खुले और शुरुआती कारोबार में बाजार की रफ्तार और तेज हो गई. सेंसेक्स में 650 अंकों से ज्यादा की उछाल देखने को मिली, जबकि निफ्टी 22,800 के पार निकल गया. इस तेजी में IT कंपनियों के शेयर सबसे ज्यादा चर्चा में रहे. TCS, HCL Tech, Infosys और Tech Mahindra जैसे शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली. हालांकि, बाजार में तेजी के बीच कुछ शेयर दबाव में भी नजर आए.