Market Outlook: RBI के फैसले से लेकर Q1 नतीजों तक, इस हफ्ते बाजार की दिशा तय करेंगे ये 5 बड़े फैक्टर !
पिछले हफ्ते की तेज रिकवरी के बाद अब बाजार की नजर RBI फैसले, तिमाही नतीजों, विदेशी निवेश और कच्चे तेल पर है. जानिए इस हफ्ते कौन से पांच संकेत दिशा तय करेंगे.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
पिछले हफ्ते निफ्टी और सेंसेक्स में मजबूत बढ़त के साथ रिकवरी दिखी
आईटी शेयर सबसे आगे रहे, मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी बढ़ी
पांच अगस्त को रिजर्व बैंक का फैसला बाजार की चाल तय करेगा
भारतीय शेयर बाजार ने पिछले हफ्ते शानदार वापसी की. शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद निवेशकों ने जमकर खरीदारी की, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में अच्छी तेजी देखने को मिली.
