बाजार में आज फिर मचेगी उथल-पुथल? Nikkei 4% और Kospi 7% टूटा, इन शेयरों पर रखें नजर

15 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत हैं. एशियाई बाजारों में भारी गिरावट और अमेरिकी महंगाई से निवेशक सतर्क हैं. आज कई कंपनियों के तिमाही नतीजे आएंगे. Jio Platforms IPO, IDBI Bank की हिस्सेदारी बिक्री और नए IPO भी बाजार में चर्चा के प्रमुख विषय रहेंगे.

ADVERTISEMENT

Share Market Today
Share Market Today
Google CTA

15 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रहने की आशंका है. ग्लोबल मार्केट से मिल रहे संकेत निवेशकों की चिंता बढ़ा रहे हैं. एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है. जापान का Nikkei करीब 4% और दक्षिण कोरिया का Kospi 7% नीचे कारोबार कर रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में भी बिकवाली तेज हो गई है. इसका असर अमेरिकी बाजारों पर भी पड़ा है.