BIZ TAK MORNING MANTRA: ईरान पर ट्रंप की सख्ती, निफ्टी में उछाल के संकेत, आज इन शेयरों पर रहेगी नजर
20 अगस्त को शेयर बाजार में तेजी के संकेत हैं. GIFT Nifty 115 अंक ऊपर है और एशियाई बाजारों में भी मजबूती है. हालांकि ईरान तनाव और 92 डॉलर के करीब क्रूड चिंता बढ़ा रहा है. निफ्टी के लिए 24,000 सपोर्ट और 24,170-24,230 रेजिस्टेंस अहम रहेंगे.
ADVERTISEMENT

BIZ TAK MORNING MANTRA
भारतीय शेयर बाजार के लिए गुरुवार का कारोबारी सत्र अहम रहने वाला है. ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेत मिल रहे हैं. GIFT Nifty में करीब 115 अंकों की तेजी है. एशियाई बाजारों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है. हालांकि, ईरान को लेकर बढ़ता तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बाजार के लिए चिंता का कारण बनी हुई है.
