Stock Market Today: आज बैंक हड़ताल पर! ऊपर से क्रूड $108 के करीब, शेयर बाजार में क्या होगा?
शेयर बाजार पर आज ग्लोबल कमजोरी, 108 डॉलर के करीब पहुंचा ब्रेंट क्रूड और ईरान युद्ध की चिंता भारी पड़ सकती है. PSU बैंकों में हड़ताल भी है. Vodafone Idea को SBI की अगुवाई वाले लेंडर्स से 3.5 अरब डॉलर का कर्ज मिलने की खबर है. कई शेयर और IPO आज फोकस में रहेंगे.
ADVERTISEMENT

stock market today
भारतीय शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का कारोबारी सत्र काफी अहम रहने वाला है. ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर हैं. ब्रेंट क्रूड ऑयल 108 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है. एक दिन पहले इसमें 6.3 फीसदी की जोरदार तेजी आई थी. सितंबर में अब तक कच्चा तेल करीब 19 फीसदी चढ़ चुका है.
