Share Market Today: FII ने निकाले ₹6,121 करोड़, DII ने संभाला मोर्चा; आज बाजार में क्या होगा?
7 अक्टूबर को FII ने कैश मार्केट में ₹6,121 करोड़ की बिकवाली की, जबकि DII ने ₹4,596 करोड़ की खरीदारी की. डेरिवेटिव्स में भी FII की भारी बिकवाली रही. आज दो कंपनियों की लिस्टिंग होगी.
ADVERTISEMENT

Share Market Today
भारतीय शेयर बाजार के लिए 8 अक्टूबर का कारोबारी दिन कई मायनों में अहम रहने वाला है. इससे पहले 7 अक्टूबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII ने कैश मार्केट में जमकर बिकवाली की. FII ने 7 अक्टूबर को ₹6,121.37 करोड़ की बिकवाली की. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII ने ₹4,596.57 करोड़ की खरीदारी की. बाजार में आज भी निवेशकों की नजर विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और कंपनियों के तिमाही अपडेट पर रहेगी.
