शेयर बाजार में आज क्या होगा? ग्लोबल संकेत मजबूत, Iran-US तनाव से बढ़ी टेंशन

3 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार को Gift Nifty और एशियाई बाजारों से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. हालांकि निफ्टी का तकनीकी ट्रेंड कमजोर है. 24,000 अहम रेजिस्टेंस है, जबकि 23,800 और 23,600 प्रमुख सपोर्ट हैं. अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चा तेल, FIIs की गतिविधि और आज की IPO लिस्टिंग पर निवेशकों की नजर रहेगी.

ADVERTISEMENT

market
market
Google CTA

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज की शुरुआत ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच होने की उम्मीद है. Gift Nifty में करीब 84 अंकों की तेजी है. एशियाई बाजारों में भी खरीदारी दिख रही है. हालांकि, घरेलू बाजार का ट्रेंड अभी निगेटिव बना हुआ है. ऐसे में तेजी के बीच ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली का दबाव देखने को मिल सकता है.