NSE IPO से IndiGo के नए चार्ज तक... शेयर बाजार से जुड़ी आज की बड़ी खबरें
18 सितंबर को शेयर बाजार में ग्लोबल संकेत मजबूत हैं, लेकिन निफ्टी पर दबाव बना हुआ है. FII ने 3,208 करोड़ रुपये की बिकवाली की. NSE IPO पर नजर है. तीन IPO का आज आखिरी दिन है. Tata Sons ने Chandrasekaran का कार्यकाल पांच साल बढ़ाया, जिसका Tata Trusts ने विरोध किया है.
ADVERTISEMENT

Share Market Today
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार के लिए शुक्रवार 18 सितंबर का दिन कई मायनों में अहम है. ग्लोबल बाजारों से मिले संकेत मजबूत हैं, लेकिन घरेलू बाजार में बुल्स और बीयर्स के बीच मुकाबला बना हुआ है. निफ्टी लगातार छठे हफ्ते कमजोरी की ओर बढ़ रहा है. दूसरी तरफ NSE का IPO, कई कंपनियों के शेयरों से जुड़ी खबरें और Tata Sons में चेयरमैन को लेकर विवाद बाजार की नजर में हैं.
