Share Bazaar Today: Crude ₹96 के करीब, Iran तनाव बरकरार... इन Stocks में हो सकता है बड़ा मूव!

4 सितंबर को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है. SEBI Closing Auction Session यानी CAS के नियमों की समीक्षा करेगा. GIFT Nifty और ग्लोबल बाजारों से तेजी के संकेत हैं, लेकिन Iran तनाव और महंगा Crude चिंता बढ़ा रहे हैं. आज ESDS Software और Priority Jewels की लिस्टिंग भी होगी.

ADVERTISEMENT

Share Market Today
Share Market Today
Google CTA

भारतीय शेयर बाजार के लिए शुक्रवार यानी 4 सितंबर का कारोबारी दिन काफी अहम रहने वाला है. सप्ताह के आखिरी सत्र में ग्लोबल संकेत मजबूत हैं, लेकिन घरेलू बाजार के सामने कई चुनौतियां भी हैं. SEBI ने Closing Auction Session यानी CAS से जुड़े नियमों की समीक्षा का फैसला किया है. दूसरी ओर, ईरान-अमेरिका तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बाजार की चिंता बढ़ा रही हैं. आज ESDS Software Solution और Priority Jewels के शेयरों की लिस्टिंग भी होगी.