Market Today: सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 23,900 के नीचे, Infosys समेत IT शेयरों में गिरावट

सोमवार को शेयर बाजार कमजोर खुला. सेंसेक्स करीब 200 अंक टूटा और निफ्टी 23,900 के नीचे गया. आईटी शेयरों में दबाव रहा, जबकि एयरटेल और कोल इंडिया में बढ़त दिखी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

शुक्रवार की तेजी के बाद सोमवार को बाजार की चाल पलटी

तीस शेयरों में से ग्यारह में बढ़त रही, पूरी बिकवाली नहीं

आईटी शेयरों की कमजोरी ने प्रमुख सूचकांकों पर दबाव और बढ़ाया

Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई. बीते कारोबारी सत्र में अच्छी तेजी के साथ बंद हुआ बाजार आज शुरुआती कारोबार में दबाव में नजर आया. 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 200 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा, जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी 23,900 के स्तर से नीचे फिसल गया. बाजार की इस शुरुआती कमजोरी के बीच आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला. सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में Infosys सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में रहा. इसके अलावा Tech Mahindra, HCL Technologies और Wipro में भी कमजोरी दर्ज हुई.