Share Bazaar : शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 711 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे
शेयर बाजार में तेज गिरावट से सेंसेक्स 711 अंक टूटा और निफ्टी 24,000 के नीचे आया. जानें तेल कीमत, अमेरिका ईरान तनाव, बॉन्ड यील्ड और एशियाई बाजार की कमजोरी का असर.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
अमेरिका ईरान तनाव, तेल महंगा और बॉन्ड यील्ड बढ़ने से दबाव बढ़ा
एशियाई बाजार भी फिसले, जिससे घरेलू निवेशकों का भरोसा और कमजोर हुआ
शुरुआती कारोबार में 1,555 शेयर गिरे, जबकि सिर्फ 803 शेयर चढ़े
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और बॉन्ड यील्ड बढ़ने से निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर नजर आया. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 600 अंक की गिरावट के साथ खुला, लेकिन बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद बिकवाली और तेज हो गई. सुबह 9:30 बजे तक सेंसेक्स 711 अंक यानी 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 76,232 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी 50 भी 234.90 अंक यानी 0.98 फीसदी टूटकर 23,820.90 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया. इससे साफ है कि बाजार में शुरुआत से ही बिकवाली का दबाव बना हुआ है.
