Stock Market Today: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 300 अंक उछला, इन शेयरों में जोरदार तेजी
बुधवार को शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की. सेंसेक्स 77,931 और निफ्टी 24,346 के पास रहा. बैंकिंग, रियल्टी और कुछ बड़े शेयरों में खरीदारी साफ दिखी.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को अच्छा सहारा मिला
बैंकिंग, रियल्टी और फार्मा शेयरों में शुरुआती कारोबार में खरीदारी दिखी
आईटी, इंफ्रा, एनर्जी और एफएमसीजी सेक्टर दबाव में कारोबार करते दिखे
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ की है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 275 अंक चढ़कर 77,931 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी भी हल्की बढ़त के साथ 24,346 के आसपास कारोबार करता नजर आया. इससे पहले मंगलवार को भी घरेलू बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ था. बाजार में इस तेजी को कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी से भी सपोर्ट मिल रहा है. हालांकि, शुरुआती कारोबार में अलग-अलग सेक्टरों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है. बैंकिंग, रियल्टी और फार्मा शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है, जबकि कुछ अन्य सेक्टर दबाव में कारोबार कर रहे हैं.
