Share Market: कच्चे तेल की तेजी के बीच शेयर बाजार में शानदार उछाल. Sensex 650 अंक चढ़ा, Nifty 24,150 के पार, Infosys में 4% की तेजी

कच्चे तेल की तेजी के बीच शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की. सेंसेक्स 650 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,150 के पार गया और इंफोसिस में 4 फीसदी उछाल दिखा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

आईटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और एफएमसीजी शेयरों में सुबह अच्छी खरीदारी दिखी

विशेषज्ञों ने 23,880 को सहारा और 24,400 को अगला लक्ष्य बताया

विदेशी और घरेलू निवेशकों की शुद्ध खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की. कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के बावजूद निवेशकों का भरोसा बना रहा और शुरुआती कारोबार में ही प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए. कारोबार की शुरुआत में BSE Sensex करीब 646 अंक की तेजी के साथ 77,411.61 के स्तर पर खुला. वहीं NSE Nifty 50 लगभग 175 अंक चढ़कर 24,160 के स्तर पर पहुंच गया. बाजार में खरीदारी का माहौल देखने को मिला और कई दिग्गज शेयरों ने शुरुआती कारोबार में अच्छी बढ़त दर्ज की.