Stock Market : सुस्त शुरुआत के बावजूद बाजार हरे निशान में, निवेशकों की दौलत ₹40,000 करोड़ बढ़ी
सुस्त शुरुआत के बाद भी शेयर बाजार हरे निशान में रहा. सेंसेक्स और निफ्टी चढ़े, डीआईआई खरीदारी, आईटी शेयरों की मजबूती और नरम कच्चे तेल ने सहारा दिया.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
शुरुआती कारोबार में निफ्टी 24641 पर खुला और सेंसेक्स 78782 तक पहुंचा
आईटी, मीडिया, फार्मा और टिकाऊ उपभोक्ता शेयरों में खरीदारी दिखी
ऑटो, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में दबाव से बढ़त सीमित रही
भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को सुस्त लेकिन सकारात्मक शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 16 अंकों की बढ़त के साथ 24,641 पर खुला, जबकि सेंसेक्स 201 अंक चढ़कर 78,782 के स्तर पर पहुंच गया. पिछले कारोबारी सत्र में निफ्टी 10 अंकों की मामूली तेजी के साथ 24,625 पर बंद हुआ था. शुरुआती बढ़त का सीधा फायदा निवेशकों को मिला और बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 492.82 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इससे निवेशकों की संपत्ति में करीब 40,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ.
