Market Today: तेजी के साथ खुला बाजार, Sensex उछला, Nifty 22,700 के पार

शेयर बाजार ने दो दिन की गिरावट के बाद बढ़त से शुरुआत की. सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती तेजी दिखी, लेकिन 22600 और 22800 के स्तर आज पूरे कारोबार की दिशा तय कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

लगातार दो दिन की गिरावट के बाद बाजार में राहत दिखी

मंगलवार को बड़े शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप भी फिसले

गिफ्ट निफ्टी के संकेत कमजोर थे, लेकिन असली शुरुआत बेहतर रही

Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में Sensex करीब 190 अंक चढ़कर 72,733.04 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं Nifty 50 में भी बढ़त देखने को मिली और इंडेक्स करीब 22 अंक ऊपर 22,735.20 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया. बाजार की यह शुरुआत ऐसे समय हुई है जब इससे पहले लगातार दो कारोबारी सत्रों में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी. ऐसे में बुधवार की शुरुआती तेजी ने निवेशकों को कुछ राहत दी है. हालांकि, कारोबार के शुरुआती रुझान से पूरे दिन के बाजार की दिशा तय नहीं होती और आगे घरेलू तथा वैश्विक संकेतों के आधार पर बाजार का रुख बदल सकता है.