Market Weekly Outlook: महंगाई के आंकड़ों से कंपनियों के नतीजों तक, इस हफ्ते बाजार के लिए ये फैक्टर रहेंगे अहम
इस हफ्ते शेयर बाजार में उतार चढ़ाव बढ़ सकता है. भारत और अमेरिका के महंगाई आंकड़े, बड़ी कंपनियों के नतीजे और एफआईआई खरीदारी पर निवेशकों की नजर रहेगी.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
बीते हफ्ते निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए
विदेशी निवेशकों की 1873 करोड़ रुपये खरीदारी से भरोसा बेहतर हुआ
कच्चे तेल में करीब पांच फीसदी गिरावट से राहत का संकेत मिला
Market Weekly Outlook: भारतीय शेयर बाजार के लिए यह हफ्ता काफी अहम रहने वाला है. एक तरफ अमेरिका, भारत, चीन और ब्रिटेन से आने वाले महंगाई और आर्थिक आंकड़े बाजार की दिशा तय करेंगे, तो दूसरी तरफ बड़ी संख्या में कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी. इसके अलावा विदेशी निवेशकों की खरीदारी, कच्चे तेल की कीमत, रुपये की चाल और अमेरिका-ईरान तनाव जैसे ग्लोबल फैक्टर भी निवेशकों के रडार पर रहेंगे.
