मारुति सुजुकी की इस कार में पाई गई खामी....अब कंपनी ने वापस बुलाई 39 हजार कारें, जानें क्या है प्रोसेस
Maruti Grand Vitara Recall: मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर कार ग्रैंड विटारा की 39,506 यूनिट्स में तकनीकी खामी की पहचान की है. ऐसे में कंपनी ने इन सभी प्रभावित गाड़ियों को ठीक करने का ऐलान किया है. क्या होगा इसका प्रोसेस चलिए जानते हैं.
ADVERTISEMENT

Maruti Grand Vitara Recall
Maruti Grand Vitara Recall: भारत में ऑटोमोबाइल मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और लगभग हर महीने नए मॉडल या अपग्रेड लॉन्च हो रहे हैं. इसी बीच देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने अपनी 39,000 से ज्यादा को रिकॉल करने का फैसला लिया है.