Biz Deal: बलेनो से लेकर जिम्नी तक....मारुति की इन पॉपुलर कारों पर मिल रहा है छप्पर फाड़ डिस्काउंट, देखें पूरी लिस्ट
Maruti Suzuki Car Discount Offers: मारुति सुजुकी ने मार्च 2026 में अपने ग्राहकों के लिए डिस्काउंट ऑफर्स लेकर आई है. बलेनो, स्विफ्ट और ग्रैंड विटारा जैसी कारों पर हजारों की बचत के साथ-साथ इनविक्टो जैसी प्रीमियम गाड़ियों पर लाखों का फायदा मिल रहा है. जानिए अपनी पसंदीदा कार पर मिलने वाले सभी ऑफर्स की पूरी जानकारी.
ADVERTISEMENT

Maruti Suzuki Car Discount Offers 2026
Maruti Suzuki Car Discount Offers 2026: अगर आप नई कार खरीदने का मन बना रहे है तो मार्च का महीना आपके लिए बड़ी बचत लेकर आया है. देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी एरिना और नेक्सा दोनों डीलरशिप की कारों पर धमाकेदार डिस्काउंट का ऐलान किया है. इसके तहत ग्राहकों को 40 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये से ज्यादा तक का फायदा मिल सकता है. यह ऑफर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉरपोरेट छूट के रूप में उपलब्ध हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं वो कौन कौन सी कारें हैं जो मिल रही है भारी छूट.