दिवाली से पहले मारुति सुजुकी करने जा रही बड़ा धमाका, CNG के साथ लॉन्च हो रही ये माइलेज Queen

भारत में बात सीएनजी की करें तो कार निर्माताओं के बीच मारुति का CNG मॉडल्स का बड़ा पोर्टफोलियो है. फिलहाल मारुति की CNG वैरिएंट में 14 मॉडल बाजार में है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: हार्दिक छाबड़ा, इंडिया टुडे.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

कंपनी इस वैरिएंट को सितंबर के दूसरे सप्ताह में लॉन्च करने की तैयारी में है.

इस दमदार माइलेज क्वीन के कारण कंपनी दिवाली पर बड़ा कारोबार करने की तैयारी में है.

दिवाली से पहले कार बाजार में मारुति सुजुकी एक धमाका करने जा रही है. कंपनी दमदार माइलेज वाली फोर्थ जेनरेशन की स्विफ्ट कार को CNG वैरिएंट के साथ लॉन्च करने जा रही है. कंपनी सितंबर के दूसरे सप्ताह में इसे लॉन्च कर देगी. माना जा रहा है कि अपनी इस दमदार माइलेज क्वीन के कारण दिवाली पर बड़ा कारोबार कर कंपनी कार बाजार का किंग बनने की तैयारी में है.