BIZ DEAL: मारुति ने खोला छप्परफाड़ ऑफर का पिटारा, इन कारों पर मिल रही ₹3 लाख से ज्यादा की छूट

मारुति सुजुकी ने इस महीने अपनी प्रीमियम नेक्सा रेंज की कारों पर भारी डिस्काउंट का ऐलान किया है. इसमें सबसे बड़ा ऑफर ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पर 3 लाख रुपये से ज्यादा का है. इसके अलावा इनविक्टो, बलेनो, फ्रॉन्क्स, जिम्नी और एक्सएल6 पर भी हजारों रुपये की बचत का मौका मिल रहा है.

ADVERTISEMENT

Nexa
Nexa
google news

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए मारुति सुजुकी अपनी प्रीमियम नेक्सा रेंज पर इस महीने आकर्षक डील्स लेकर आई है. कंपनी अपने अलग-अलग मॉडल्स पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और स्क्रैपेज बोनस जैसे फायदे दे रही है. खास बात यह है कि आने वाले दिनों में कंपनी अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने की तैयारी में है, ऐसे में मौजूदा डिस्काउंट ग्राहकों के लिए दोहरी बचत का मौका साबित हो सकता है.