Maruti Suzuki Q1 Results: रेवेन्यू में बंपर उछाल, फिर क्यों घटा मारुति सुजुकी का मुनाफा? जानें बड़ी वजह

मारुति सुजुकी की पहली तिमाही में बिक्री, आय और बाजार हिस्सेदारी बढ़ी, लेकिन कच्चे माल की महंगाई और सप्लाई दबाव से मुनाफा 11% घट गया. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

शुद्ध मुनाफा 3,352 करोड़ रुपये रहा, सालाना 11% की कमी

कुल आय 36% बढ़कर 52,456 करोड़ रुपये तक पहुंच गई

कुल खर्च 40.5% बढ़ा, जिससे लागत का दबाव और बढ़ा

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी की बिक्री और राजस्व में मजबूत बढ़त देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई. इसकी सबसे बड़ी वजह कच्चे माल की बढ़ती लागत और वैश्विक परिस्थितियों से बढ़ा लागत का दबाव रहा. हालांकि कंपनी ने इस दौरान कीमतें भी बढ़ाईं, लेकिन बढ़ते खर्च का असर पूरी तरह कम नहीं हो सका.