150% का तगड़ा उछाल! चांदी बनी इंवेस्टर्स का नया 'सुपरस्टार', जानें Gold-Silver Price पर रॉबर्ट कियोसाकी की बड़ी भविष्यवाणी

Robert Kiyosaki Prediction on Gold-Silver: मशहूर निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी ने खुलासा किया है कि आधुनिक युद्ध के हथियारों में चांदी के भारी इस्तेमाल के कारण इसकी मांग और कीमतों में जबरदस्त उछाल आ रहा है. उन्होंने वैश्विक तनाव के बीच सोने और चांदी को सबसे सुरक्षित निवेश बताते हुए निवेशकों को आने वाले बड़े मुनाफे के प्रति आगाह किया है.

ADVERTISEMENT

सोना चांदी पर भविष्यवाणी
सोना चांदी पर भविष्यवाणी
google news

Robert Kiyosaki Prediction on Gold-Silver: दुनिया भर में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच छिड़ी जंग ने ग्लोबल मार्केट में हलचल मचा दी है. इस बीच 'रिच डैड पुअर डैड' के मशहूर लेखक और दिग्गज निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी ने सोने और चांदी की कीमतों को लेकर एक चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है. कियोसाकी ने युद्ध की अर्थव्यवस्था (War Economy) का विश्लेषण करते हुए बताया है कि क्यों आने वाले समय में चांदी और सोना निवेशकों की पहली पसंद बने रहेंगे.