Gold Outlook: सोने में ताबड़तोड तेज़ी, कीमत ₹1.54 लाख पार...अब कहां तक जाएगा Gold?
सोने में तेजी लौट आई है और अब बाजार की नजर 1,52,900 के सपोर्ट व 1,54,600 के ब्रेकआउट स्तर पर है, जबकि फेड की दरें और केंद्रीय खरीद दिशा तय करेंगी.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
पिछले हफ्ते सोना 2 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 1,54,200 पहुंचा
चांदी में 5 फीसदी उछाल आया और भाव 2,42,000 रहे
विशेषज्ञों के मुताबिक 1,52,900 के ऊपर रुख फिलहाल मजबूत बना है
सोने की कीमतों में पिछले हफ्ते एक बार फिर जोरदार तेजी देखने को मिली. MCX Gold October Futures ने करीब ₹1,51,000-₹1,51,500 के स्तर से सपोर्ट लेने के बाद तेज रिकवरी दिखाई और कीमत ₹1.54 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गई. पिछले हफ्ते Gold में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही.सिर्फ Gold ही नहीं, Silver में भी मजबूत उछाल देखने को मिला. चांदी करीब 5 फीसदी चढ़कर ₹2.42 लाख प्रति किलो के आसपास पहुंच गई.
