Share Bazaar Update : बाजार में 2008 जैसे हालात, मचने वाला है तांडव, दिग्गज की बड़ी चेतावनी!
2008 की मंदी का सही अंदाजा लगाने वाले माइकल बरी ने अमेरिकी बाजार में 1987 जैसी गिरावट का जोखिम बताया है. जानिए भारतीय निवेशकों के लिए इसका क्या मतलब है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
कम उतार चढ़ाव कई निवेशकों को ज्यादा जोखिम लेने पर उकसाता है
बड़े फंड लगातार पैसा लगा रहे हैं, जिससे तेजी को सहारा मिलता
तेजी वाली खरीदारी रुख बदलते ही तेज बिकवाली में बदल सकती है
अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं, एसआईपी चलाते हैं, या निफ्टी और सेंसेक्स पर नजर रखते हैं, तो माइकल बरी की नई चेतावनी आपके लिए अहम है. माइकल बरी ने कहा है कि अमेरिकी शेयर बाजार में ऐसा माहौल बन रहा है, जो आगे चलकर 1987 के ब्लैक मंडे जैसी तेज गिरावट में बदल सकता है.
