फोन खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज! Smartphones पर GST कटौती की तैयारी? कितना सस्ता होगा आपका पसंदीदा फोन ?
मोबाइल पर 18% जीएसटी घटकर 5% हुआ तो आईफोन समेत कई फोन सस्ते हो सकते हैं. जानें सरकार इस कट पर क्यों विचार कर रही है और बाजार पर इसका असर क्या होगा.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
अप्रैल से जून 2026 में स्मार्टफोन शिपमेंट में 10 से 11% गिरावट आई
महंगे चिप और मेमोरी पार्ट्स से कंपनियों की लागत पर दबाव बढ़ा
मोबाइल उत्पादन एफवाई26 में 6.27 लाख करोड़ रुपये रहा और बड़ा हिस्सा बना
अगर आप आने वाले दिनों में नया मोबाइल खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. सरकार मोबाइल हैंडसेट पर लगने वाले 18% GST को घटाकर 5% करने पर विचार कर सकती है. अगर ऐसा हुआ, तो इसका सीधा असर मोबाइल की कीमतों पर पड़ सकता है.
