1 मार्च से महंगा होगा मोबाइल, बढ़ सकती है इन स्मार्टफोन्स की कीमतें

1 मार्च से Vivo और iQOO के कई स्मार्टफोन्स की कीमत 1,500 से 2,500 रुपये तक बढ़ सकती है. टिप्स्टर के मुताबिक मेमोरी कंपोनेंट्स महंगे होने की वजह से T4 और Z10 सीरीज़ के अलग-अलग वेरिएंट्स के दाम बढ़ाए जा सकते हैं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

ADVERTISEMENT

महंगा हो रहा है फोन
महंगा हो रहा है फोन
google news

मार्च शुरू होते ही स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. अगले महीने से Vivo और iQOO के कुछ पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ सकती है. एक टिप्स्टर के मुताबिक, कंपनी अपनी T और Z सीरीज़ के कई मॉडल्स के दाम 1,500 से 2,500 रुपये तक बढ़ा सकती है. हालांकि, अभी तक दोनों ब्रांड्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.