PLI Scheme 2.0 : मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को बड़ा सहारा, PLI Scheme 2.0 पर 62500 करोड़ मंजूर
सरकार ने मोबाइल PLI Scheme 2.0 के लिए 62500 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. इससे उत्पादन, निर्यात, निवेश और नई नौकरियों को तेज बढ़त मिलने की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
नई योजना का मकसद भारत में निवेश, उत्पादन और निर्यात बढ़ाना है
5 साल में मोबाइल उत्पादन बढ़कर 5.5 लाख करोड़ से ऊपर गया
मोबाइल निर्यात 27000 करोड़ से बढ़कर करीब 2 लाख करोड़ हुआ
मोबाइल सेक्टर के लिए सरकार का बड़ा फैसल
केंद्र सरकार ने देश में मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग को नई रफ्तार देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मोबाइल फोन के लिए Production Linked Incentive (PLI) Scheme 2.0 को मंजूरी दे दी है. इस योजना के तहत कुल ₹62,500 करोड़ का प्रावधान किया गया है. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद इस फैसले की जानकारी दी. उनका कहना है कि नई PLI योजना का उद्देश्य भारत को मोबाइल निर्माण और निर्यात के क्षेत्र में और मजबूत बनाना है
