लग सकता है महंगाई का एक और झटका, महंगे हो सकते हैं Jio, Airtel और Vi के रीचार्ज
मोबाइल रीचार्ज कराने वालों को जल्द बड़ा झटका लग सकता है. सेंट्रम की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 4-5 महीनों में Reliance Jio, Airtel और Vi रीचार्ज प्लान्स 12 से 15 फीसदी तक महंगे हो सकते हैं.
ADVERTISEMENT

बढ़ सकते हैं मोबाइल रिचार्ज के दाम.
महंगाई से परेशान आम जनता को जल्द ही मोबाइल बिल के मोर्चे पर बड़ा झटका लग सकता है. सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टेलीकॉम कंपनियां अगले 4 से 5 महीनों के दौरान रीचार्ज प्लान्स में 12% से 15% तक की बढ़ोतरी (Tariff Hike) कर सकती हैं.
