Motilal Oswal Nasdaq Q50 ETF 3 दिन में 49% क्रैश, NAV से 67% प्रीमियम पर ट्रेडिंग ने बढ़ाई चिंता, पूरी डिटेल
मोतिलाल ओसवाल नासडैक क्यू50 ईटीएफ तीन सत्र में 49 फीसदी टूटा, फिर भी एनएवी से 67 फीसदी ऊपर रहा. जानिए प्रीमियम, मांग-आपूर्ति गड़बड़ी और निवेश जोखिम की पूरी वजह.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
कीमत में तेज उतार चढ़ाव ने निवेशकों की चिंता अचानक बढ़ा दी
फंड की बाजार कीमत असली संपत्ति मूल्य से काफी ऊपर चली गई
विदेशी निवेश सीमा के कारण नए यूनिट्स की आपूर्ति सीमित रही
Motilal Oswal Nasdaq Q50 ETF में पिछले कुछ दिनों में ऐसी तेज गिरावट देखने को मिली है, जिसने इंटरनेशनल ETFs में निवेश करने वाले निवेशकों के बीच चिंता बढ़ा दी है। यह ETF लगातार तीन कारोबारी सत्रों में करीब 49 फीसदी टूट चुका है। हालांकि, इतनी बड़ी गिरावट के बाद भी बुधवार को इसकी बाजार कीमत इसकी नेट एसेट वैल्यू यानी NAV से करीब 67 फीसदी ऊपर थी। ऐसे में सवाल सिर्फ ETF की गिरती कीमत का नहीं, बल्कि उस कीमत का भी है जिस पर निवेशक इसे खरीद और बेच रहे हैं।
