MTAR Tech में आई तूफानी तेजी, NPCIL से मिला ₹127 करोड़ का ऑर्डर, हिल गया बाजार

MTAR Tech को NPCIL से ₹127 करोड़ का नया ऑर्डर मिला है. इससे कंपनी की न्यूक्लियर ऑर्डर बुक ₹775 करोड़ पार पहुंची. जानिए तेजी और कारोबार पर इसका असर.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़कर ₹50.2 करोड़ पहुंच गया

ऑपरेशंस से आय सालाना 130.4 फीसदी बढ़कर ₹360.7 करोड़ रही

काइगा 5 और 6 परियोजनाओं के लिए ₹504 करोड़ का काम मिला

शेयर बाजार में कुछ स्टॉक्स ऐसे होते हैं जिनमें तेजी सिर्फ बाजार के मूड की वजह से नहीं आती, बल्कि कंपनी के कारोबार में आए किसी बड़े बदलाव की वजह से आती है। आज ऐसा ही एक नाम है MTAR Technologies। बुधवार को MTAR Tech के शेयर में करीब 3 फीसदी तक की तेजी आई और शेयर दिन के हाई स्तर पर ₹7,120 तक पहुंच गया। खास बात ये है कि लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में शेयर में तेजी देखने को मिली है। दो दिनों में स्टॉक करीब 5 फीसदी चढ़ चुका है। लेकिन सवाल है कि आखिर MTAR Tech में अचानक खरीदारी क्यों बढ़ी? क्या है वो नया ऑर्डर जिसने निवेशकों का ध्यान खींचा है? और क्या कंपनी का न्यूक्लियर बिजनेस आने वाले वर्षों में इस शेयर की सबसे बड़ी ताकत बन सकता है? आइए पूरी कहानी आज स्टॉक स्कैन में बेहद आसान भाषा में समझते हैं।