Mutual Funds: जून में 26% बढ़ा निवेश, मिडकैप फंड्स बने निवेशकों की पहली पसंद
जून 2026 में इक्विटी म्यूचुअल फंड में 26 प्रतिशत ज्यादा निवेश आया. मिडकैप सबसे आगे रहा, जबकि डेट फंड से निकासी जारी रही और हाइब्रिड व ईटीएफ में भी तेजी दिखी.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
सेक्टोरल और थीमैटिक फंड में निवेश एक महीने में 127% बढ़ा
ELSS फंड से 633 करोड़ रुपये निकले, डिविडेंड यील्ड फंड्स से 49 करोड़ निकले
डेट फंड से दूसरे महीने निकासी रही, लिक्विड फंड से सबसे ज्यादा
जून 2026 में म्यूचुअल फंड्स में निवेशकों का भरोसा फिर मजबूत होता दिखा. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, जून में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में 28,973 करोड़ रुपये का निवेश आया. मई में यह आंकड़ा 22,907 करोड़ रुपये था। यानी एक महीने में निवेश करीब 26% बढ़ गया.
