Tata Group में बड़ा भूचाल! चंद्रशेखरन ने छोड़ा Tata Sons चेयरमैन पद, शेयरों में मची हलचल

एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की खबर के बाद टाटा समूह के कई शेयर गिरे. 18 अगस्त की बैठक से पहले नेतृत्व को लेकर बढ़ी चिंता पर अब पूरे बाजार की नजर टिकी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

Tata Sons के चेयरमैन N Chandrasekaran का इस्तीफा

फरवरी 2027 तक अपने मौजूदा पद पर बने रहेंगे चंद्रशेखरन

इस्तीफे के बाद TCS के शेयर 4% तक टूटे

Tata Motors Passenger Vehicles में भी करीब 4% की गिरावट

Tata Consumer Products और Tata Power के शेयर करीब 2% नीचे

Tata Group Stocks: टाटा ग्रुप में एक बड़ा बदलाव हुआ है. Tata Sons के चेयरमैन N Chandrasekaran ने अपने पद से हटने का फैसला किया है. हालांकि, वह फरवरी 2027 तक अपने मौजूदा कार्यकाल में बने रहेंगे. इस खबर के सामने आते ही टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली. सबसे ज्यादा दबाव TCS पर रहा.