N Chandrasekaran Resigns: टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे पद
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन वह फरवरी 2027 तक पद पर बने रहेंगे. अब बाजार की नजर टाटा समूह के अगले चेयरमैन पर है.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
चंद्रशेखरन 1987 में टीसीएस से जुड़े और 2017 में समूह प्रमुख बने
उनके दौर में एयर इंडिया वापसी और नए कारोबारों पर जोर बढ़ा
समूह की कुल आय 2020 से 2026 के बीच दोगुनी से ज्यादा हुई
चंद्रशेखरन के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियां
Tata Group : भारतीय कॉरपोरेट जगत में टाटा समूह से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है. हालांकि, उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू नहीं होगा. चंद्रशेखरन अपने मौजूदा कार्यकाल के खत्म होने तक यानी फरवरी 2027 तक टाटा संस के चेयरमैन बने रहेंगे. चंद्रशेखरन ने साफ किया है कि मौजूदा कार्यकाल खत्म होने के बाद वह चेयरमैन पद के लिए दोबारा खुद को पेश नहीं करेंगे. उन्होंने टाटा संस के बोर्ड से जल्द ही उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है, ताकि समूह में नेतृत्व परिवर्तन व्यवस्थित तरीके से हो सके. यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब टाटा संस में चंद्रशेखरन के अगले कार्यकाल को लेकर कई महीनों से स्थिति स्पष्ट नहीं थी. ऐसे में उनके इस कदम ने अब टाटा समूह के अगले नेतृत्व को लेकर चर्चाओं को तेज कर दिया है.
