N. Chandrasekaran Salary Net Worth : N. चंद्रशेखरन की कितनी थी कमाई? ₹158 करोड़ के सालाना पेमेंट से लेकर ₹685 करोड़ की 5 साल की कमाई तक, जानिए पूरी कहानी
एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे की खबर के बीच जानिए टाटा संस में उनका सफर, 158.66 करोड़ की सालाना कमाई, कमीशन, घर और समूह की बढ़त से जुड़े अहम तथ्य.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
चंद्रशेखरन ने 1987 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज से करियर शुरू किया
वित्त वर्ष 2026 की कमाई में सैलरी से ज्यादा कमीशन शामिल रहा
पिछले पांच वित्त वर्षों में उनकी कुल कमाई करीब 685 करोड़ रही
टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, उनका मौजूदा कार्यकाल फरवरी 2027 तक जारी रहने की उम्मीद है. इस्तीफे की खबर के बाद अब उनके करियर, कमाई, मुनाफे से जुड़े कमीशन और संपत्ति पर चर्चा तेज हो गई है.
