National Pension System : NPS पर इतनी हाय-तौबा क्यों? एनपीएस में कितनी और कैसे मिलती है पेंशन? जानें Full डिटेल

Personal Finance: पर्सनल फाइनेंस की इस कड़ी में हम आपको नेशनल पेंशन सिस्टम की पूरी डिटेल बताने जा रहे हैं. पुरानी पेंशन योजना से ये किस तरह अलग है इसकी जानकारी भी हम आपको देगें. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर:न्यूज तक.
Google CTA

अक्सर राज्य या केंद्रीय कर्मचारी नेशनल पेंशन सिस्टम (National Pension System) का विरोध करते हुए देखे जाते हैं. उनकी मांग है कि पुरानी पेंशन व्यवस्था (Old Pension Scheme) लागू की जाए. अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 1 अप्रैल 2004 से पुरानी पेंशन व्यवस्था पर ताला लगा दिया गया. 1 जनवरी 2004 से NPS को सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू कर दिया गया. इसमें जिन कर्मचारियों की नौकरी 1 अप्रैल 2004 से पहले लगी थी उन्हें पुरानी पेंशन स्कीम के तहत पेंशन देने की बात कही गई.