Navi में Prosus का $100 मिलियन निवेश, Sachin Bansal की कंपनी पर बड़ा दांव !
प्रोसस ने नावी में 100 मिलियन डॉलर निवेश का ऐलान किया है. डील पर सीसीआई समेत मंजूरियां बाकी हैं, लेकिन इससे यूपीआई, कर्ज और मुनाफे की रफ्तार को सहारा मिल सकता है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
डील पूरी होने से पहले कंपनी को जरूरी रेगुलेटरी मंजूरियां लेनी होंगी
नावी एक ही मंच पर कर्ज, भुगतान, बीमा और निवेश सेवाएं देती
यूपीआई में कंपनी देश के चौथे बड़े ऐप के रूप में बनी
भारत की डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी Navi को ग्लोबल टेक्नोलॉजी इन्वेस्टर Prosus से बड़ा निवेश मिलने जा रहा है. Prosus ने Navi में 100 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹940 करोड़ के निवेश का ऐलान किया है. यह Navi में होने वाला पहला संस्थागत पूंजी निवेश होगा.
